हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत विधायक के नेतृत्व में निकली वाहन रैली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला प्रभारी संजय साहु, जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के मार्गदर्शन में मंगलवार को दोपहर 12 से तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा से उमरियापान तक 15 किलोमीटर तिरंगा यात्रा वहान रैली निकाली गई। उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बताया कि तिरंगा वाहन रैली विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा से उमरियापान तक 15 किलोमीटर तिरंगा रैली निकाली। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का राष्ट्रव्यापी उत्सव है जो देश की स्वतंत्रता और एकता का प्रतीक है। इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, जिससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो।
इस अभियान के तहत विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन किया। तिरंगा वाहन रैली में ढीमरखेड़ा के अधिकारी गण व बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे । बाइक वाहन रैली ढीमरखेड़ा से सिमरिया, बड़ी पौड़ी, छोटी पौड़ी, बहनरी, मड़ेरा, महनेर, बम्हनी, उमरियापान झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, आजाद चौंक, पचपेड़ी, पकरिया तक रैली में देशभक्ति के नारे लगाए गए और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।तिरंगा वाहन रैली रैली का समापन आजाद चौंक उमरियापान में हुआ।
यह रैली न केवल “हर घर तिरंगा” अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि यह लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भी तैयार करती है। तिरंगा वाहन रैली यात्रा में ढीमरखेड़ा तहसील के तीनों मंडल अध्यक्ष जिसमें उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



