मध्य प्रदेश

शासकीय स्कूल के बच्चों ने किया ओरछा का शैक्षणिक भ्रमण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान, शासकीय उमा विधालय परसेल एवं शासकीय कन्या उमा विधालय सिलौंडी के यूनस्को सूची में शामिल 100 छात्र-छात्राओं के संयुक्त दल ने निवाडी जिले के राम राजा सरकार की नगरी ओरछा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सर्वप्रथम ओरछा पहुंचकर राम राजा सरकार के दर्शन किए। इसके उपरांत लक्ष्मीनारायण मंदिर, पालकी महल, कचहरी महल, राजा हरदोल की बैठक, चंदन कटोरा, सावन-भादो स्तम्भ आदि देखे। वहीं पंद्रहवीं शताब्दी की स्थापत्य कला को समझा। साथ ही केन बेतवा लिंक परियोजना के महत्व को जाना। यात्रा में उमरियापान प्राचार्य मुकेश पटेल, सिलौंडी प्राचार्य विशाल सिंह बरकड़े, गनियारी प्राचार्य लखन लाल बागरी, परसेल प्राचार्य प्रभा पटेल, आनंद मुकुंद मिश्रा, अशोक हल्दकार आदि सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button