राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सतधारा के स्तूपों के वास्तु कला की जमकर की तारीफ बोले मौजूदा समय में बच्चों, बालिका शिक्षा को मिले बढ़ावा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने होटल गेटवे ऑफ रिट्रीट, उदयगिरि की गुफाओं सहित विश्व पर्यटन बौद्ध स्थली सांची स्तूपों के रात के समय साउंड लाइट सिस्टम को देखने के बाद रविवार को सुबह जिले के सलामतपुर पहुंचे।
रविवार को मप्र के महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल द्वारा रायसेन जिले के सतधारा स्थित फॉरेस्ट ईको पार्क का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल पटेल बोले कि वर्तमान समय में बच्चों को भारतीय संस्कृति सभ्यता से अवगत करवाया जाना जरूरी है। साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।इस अवसर पर कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, डीएफओ अजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामबाबू लोधी मामा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल पटेल ने सतधारा स्थित बौद्ध स्तूप और फॉरेस्ट ईको पार्क का किया भ्रमण …..,
मप्र के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा रायसेन जिले के सतधारा स्थित बौद्ध स्तूप और फॉरेस्ट ईको पार्क का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्तूपों के निर्माण काल, स्तूपों के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री तथा पुरातात्विक महत्व के संबंध में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान राज्यपाल पटेल ने कहा कि सतधारा प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। यहां कण–कण में प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को आत्मीय शांति का अनुभव होता है। राज्यपाल पटेल ने भ्रमण के दौरान सतधारा सुनारी के बौद्ध स्तूप और फॉरेस्ट ईको पार्क में कार्यरत अधिकारी वन कर्मचारियों तथा ग्रामीणों से संवाद भी किया। उन्होंने बच्चों विशेष रूप से बालिकाओं की पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि शिक्षा के बिना कुछ नहीं है। बच्चे देश का भविष्य हैं, बच्चे अगर पढ़ेंगे नहीं तो आगे कैसे आगे बढ़ेंगे। इसलिए उनके करियर व उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा शिक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। बेटियों को भी जरूर पढ़ाएं ताकि आगे जाकर वह आत्मनिर्भर बन सकें। बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।भ्रमण के दौरान पुरातत्व विभाग के स्तूप प्रभारी संदीप कुमार मेहतो तथा गाइड सुरेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा बौद्ध स्तूपों और स्थल के संबंध में अवगत कराया गया।



