मध्य प्रदेश

दर्शनी गाँव की समस्या के ये हाल, जानलेवा बना बिजली का खंभा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीणों के हाल बेहाल गाँव की जनता किससे करें बिगड़ी हुई समस्या के हालात की शिकायत । जब स्थानीय जनप्रतिनिधि की न हो सुनवाई । ताजा मामला प्रकाश में आया है ग्राम दर्शनी के हृदय स्थल वॉर्ड नंबर 12 पटेल मोहल्ला सार्वजनिक दुर्गा माता की मढिया चौराहा के पास लगे सीमेन्ट के खंबे को विगत दिनो अज्ञात वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। क्षतिग्रस्त हुये खंबे की शिकायत स्थानीय ग्रामीणजनों के द्वारा ग्राम पंचायत के माध्यम से विद्युत विभाग को सूचना की गई थी। पर विगत लगभग15 दिन बीत जानें के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हुये खंभे के सम्बन्ध में कोई भी कार्यवाही नही की गई । देखा जाये तो गाँव के बीचों बीच बस्ती के इस चौराहे में 24 घंटे लोगों का आना जाना लगा रहता है। वही स्थानीय छोटे छोटे बच्चे भी खेलते रहते हैं। साथ ही यहाँ ग्रामीण लोग चौपाल लगाते हुए बैठ जातें हैं। विद्युत विभाग के इस ढुलमुल और लापरवाही पूर्ण रवैया से साफ़ जाहिर होता है । की विभाग किसी जानलेवा दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। अगर कोई अन्होनी या जनमानस के जान जोखिम को नुक्सान होता हैं । तो इसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की रहेगीं ।
स्थानीय लोगों ने मीडिया से लगाई गुहार ग्राम दर्शनी के लोगों ने विद्युत खम्भे के सुधार करने से उच्च अधिकारियो से कार्य करने मीडिया से गुहार लगाते हुये अपनी बात रखी ।ग्रामीण सुशील पटेल, शिव पटेल, पवन पटेल, मनीष पटेल, रोहित दाहिया, अतिशय जैन, कृष्ण कुमार, राकेश पटेल, धीरज पटेल, प्रकाश पटेल, सागर मेहरा, नितिन पटेल, विक्रांत पटेल द्वारा तत्काल खंभा को बदलने की मांग की बात मीडिया के समक्ष रखते हुये जल्द से जल्द सुधार की बात रखी ।

Related Articles

Back to top button