धार्मिकमध्य प्रदेश
धूमधाम से निकली शिव बारात, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
जमुनिया । ग्राम जमुनिया के उचेरा पातालेश्वर हनुमान मन्दिर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा के तीसरे दिन जमुनिया के सिद्ध श्री हनुमान मंदिर से पारम्परिक तरीके से शिव बारात रविवार को निकली गई जो ग्राम के मुख्य मार्ग से होती हुई उचेरा पातालेशवर हनुमान मंदिर पहुची। बारात में भक्त बाराती बनकर शामिल हुए, रविवार को भगवान शिव की बारात उल्लास के साथ निकाली गई। शिव बारात का जगह- जगह पर जोरदार स्वागत कर पूजा अर्चना की गयी। पूरा गांव शिवमय नजर आया।
बही सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने श्रीराम कथा में शामिल हुए तथा कथा का श्रवण किया।
तथा कथा वाचक परम पूज्य श्री पं. श्री हितेशकृष्ण जी शास्त्री शिव पार्वती जी का विवाह विधि पूर्वक कराया गया ।



