धार्मिकमध्य प्रदेश

सावन के द्वितीय सोमवार को चंद्रपुरा में भव्य कावड़ यात्रा एवं शिव पूजन समारोह सम्पन्न

भोलेनाथ की भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र, शिवभक्तों ने किया विशाल भंडारे का आयोजन
सिलवानी। सावन मास के पावन अवसर पर तहसील के चंद्रपुरा कडेली गांव में भक्तिभाव से ओतप्रोत कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जयदीप पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्तों ने नर्मदा घाट बोरास से पवित्र जल एकत्र कर अपने निज निवास पर भगवान भोलेनाथ के बर्फ से निर्मित शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक और रुद्र पाठ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में भोपाल के कलाकारों के द्वारा विशेष रूप से बर्फानी बाबा की प्रतिमा बनाकर पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा कलाकारों द्वारा शिव भक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पटेल परिवार, चंद्रपुरा द्वारा समस्त आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया गया। जयदीप पटेल ने जानकारी दी कि यह कावड़ यात्रा प्रतिवर्ष सावन मास के द्वितीय सोमवार को निकाली जाती है और भविष्य में भी इसे जारी रखने का संकल्प लिया गया है। संपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिससे चंद्रपुरा गांव भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा रहा।सावन के द्वितीय सोमवार को चंद्रपुरा में भव्य कावड़ यात्रा एवं शिव पूजन समारोह सम्पन्न
भोलेनाथ की भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र, शिवभक्तों ने किया विशाल भंडारे का आयोजन
सिलवानी। सावन मास के पावन अवसर पर तहसील के चंद्रपुरा कडेली गांव में भक्तिभाव से ओतप्रोत कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जयदीप पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्तों ने नर्मदा घाट बोरास से पवित्र जल एकत्र कर अपने निज निवास पर भगवान भोलेनाथ के बर्फ से निर्मित शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक और रुद्र पाठ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में भोपाल के कलाकारों के द्वारा विशेष रूप से बर्फानी बाबा की प्रतिमा बनाकर पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा कलाकारों द्वारा शिव भक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पटेल परिवार, चंद्रपुरा द्वारा समस्त आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया गया। जयदीप पटेल ने जानकारी दी कि यह कावड़ यात्रा प्रतिवर्ष सावन मास के द्वितीय सोमवार को निकाली जाती है और भविष्य में भी इसे जारी रखने का संकल्प लिया गया है। संपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिससे चंद्रपुरा गांव भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा रहा।

Related Articles

Back to top button