विश्व महिला दिवस पर जागरूकता एवं स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज में विश्व महिला दिवस के अवसर पर कई स्कूलों कॉलेजों में जागरूक एवं स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बेगमगंज थाने में पदस्थ एसआई शिवांगी दांगी ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चियों को सुरक्षा को लेकर उनके अधिकारों के बारे में उनको समझाया और बच्चियों को साइबर क्राइम के बारे में भी समझाइश दी एवं पढ़ लिख कर कुछ अच्छा बनने के लिए समझाइश भी दी और कहा अगर कोई बच्ची या महिला को कोई दिक्कत हो तो शासन ने उनके लिए कानून की व्यवस्था बनाई है वह बिल्कुल निडर होकर अपने भविष्य और कैरियर पर ध्यान दें अगर किसी बच्ची को किसी भी प्रकार की समस्या महसूस होती है वह अपने घर में बड़े भाई बहन या माता-पिता से शेयर करें और फिर भी आपको लगता है कि आपको कानून की सहायता लेना चाहिए तो आप कानून की सहायता ले सकते हैं । साथ ही एसआई शिवांगी दांगी ने बच्चियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।



