मध्य प्रदेश

हाइवा के पीछे जा घुसा आईसर 10 चका ट्रक, दो लोगों की मौत, एक मेडिकल्स रैफर

नेशनल हाईवे मार्ग 30 मोहला की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा। जबलपुर सिहोरा नेशनल हाईवे मार्ग स्थित मोहला बारगी पर सुबह सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा इतना बड़ा था कि देखने वाले लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सिहोरा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बरगी मोहला नेशनल हाईवे सड़क मार्ग के पास सुबह 6 बजे के दौरान जबलपुर से काटनी की ओर जा रहे मिर्ची लोड आईसर गाड़ी क्रमांक यू पी 32 डब्लू एन 8054 10 चका ट्रक ने रात्रि से पंचर खड़े गिट्टी लोड हाईवा से जा टकराया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई थीं। वही ट्रक में सवार तीसरे युवक को गम्भीर हालत में जबलपुर रिफर कर दिया गया।
वही मृतक जितेन्द्र चौरसिया पिता सत्यनारायण चौरसिया उम्र 28 वर्ष एवं मोनू कोरी उम्र 20 वर्षीय को सिहोरा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था।

Related Articles

Back to top button