पान-मसाला की आढ मे बेचा जा रहा प्रतिबंधित कैमिकल युक्त तम्बाकू गुटखा

सुरखी मे जप्त वाहन से जर्दा पाउच सहित राजश्री गुटखा बिना जीएसटी के बरामद
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनो शासन प्रशासन पुलिस व जीएसटी विभाग की आंखो मे सुरमा लगाकर पान-मसाला सादा गुटका की आढ मे जर्दा पान मसाला कम्पनी वर्षो से प्रतिबंधित गुटका को अवैध रुप से बेच रही है. देखा जा रहा है की शासन ने जर्दा गुटखा का विक्रय पूरी तरह से बैन कर दिया है लेकिन अब जर्दा गुटखा कम्पनी शासन की आंखो मे धूल झोंकने के साथ ही रोज करोड़ रुपयो के जीएसटी पर चूना लगा रही है जर्दा गुटखा कम्पनी जर्दा मिक्स गुटखा बेचने अथवा पैकिग के स्थान पर पकडे जाने के भय से पान-मसाला के साथ प्रतिबंधित कैमिकल युक्त घातक जर्दा का पाउच अलग से दे रहे है इसमे बाजार मे मिलने वाले तम्बाकू गुटखा मे राजश्री गुटखा किसान गुटखा, कैश गुटखा, लहर गुटखा, विमल गुटखा, पटैल गुटखा आदि है जो शासन की आंखो मे दिंन दहाडे मिर्च पाउडर मारकर जर्दा गुटखा पाउच के साथ पान मसाला गुटखा बेच रहे है इसकी पोल पिछले दिनो खुली जब एक फोरव्हिलर वाहन मे लाखो रुपये मूल्य का अबैध रूप से सप्लाई हो रहे राजश्री गुटखा के बोरे पुलिस ने पकडे ,पकडे गये माल मे राजश्री पान मसाला गुटखा के साथ कैमिकल जर्दा के पाउच भी बरामद किये गये यह सब माल चोरी छुपे सुरखी से दुकान वालो को बिना बिल बिना जीएसटी के बेचा जा रहा था. बतादे की करोडो की गुटका कारोबार सागर के अलावा चितौरा, सुरखी, गौरझामर, देवरी, महाराजपुर, केसली, टडा सहजपुर आदि मे धडल्ले से चल रहा है जिस पर कोई कार्यवाही नही होने पर शासन के करोड़ो रुपयो के जीएसटी की चोरी की जा रही है। सुरखी मे पकडा गया गुटखा वाहन तो एक वानगी यात्रा है।



