मध्य प्रदेशराजनीति

सुनील पटेल बने कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों का ऐलान किया गया है। इसी क्रम में कटनी जिले के हरदी उमरियापान निवासी सुनील पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बेरोजगार प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से की गई है। बेरोजगार प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नेहा पालीवाल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यह घोषणा की गई।
सुनील पटेल की इस नियुक्ति से ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जनों सहित ढीमरखेड़ा ब्लाक के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button