मध्य प्रदेश

हरिओम चौरसिया ने 10वीं में 79.6% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । महर्षि विश्व विद्यालय करौंदी के मेधावी छात्र हरिओम चौरसिया ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है । उनकी इस उपलब्धि से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
हरिओम चौरसिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता संतोष चौरसिया एवं माता शैली चौरसिया को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
इस अवसर पर उनके दादा जयप्रकाश चौरसिया एवं मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने हरिओम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Related Articles

Back to top button