स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में अतिरिक्त निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
कार्यक्रम का कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारम्भ
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शुक्रवार को सुबह शासकीय पोलिटिनक कॉलेज के अतिरिक्त भवन का शुभारंभ किया गया।इसके पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कन्याओं की आरती पूजन कर चरण वंदना की।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे सांची विस के वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में ₹550.5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त भवन (क्लास रूम और लैब) निर्माण कार्य और ₹155.23 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कार्यशाला भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी बोले कि उच्च शिक्षा के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।उच्च शिक्षा दिलाने छात्रों की पढ़ाई और सुविधाएं दिलाई जाएगी।कॉलेज के छात्र छात्राएं बेहिचक होकर मुझे बता सकते है।इसके पूर्व कॉलेज के छात्रों व अधिकारियों और भाजपाइयों द्वारा हारफ़ूलों से गर्मजोशी पूर्वक किया स्वागत। इस मौके पर कलेक्टर अरविंद दुबे एसडीएम एलके खरे, जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, राजेन्द्र राज मीणा, वीर सिंह पटेल, राकेश शर्मा देव किशन कांता देवी शर्मा सरपंच साँचेत आदि उपस्थित हुए।



