मध्य प्रदेश
एमडीबीएम स्कूल की पूर्व मेडिकल छात्रा शचि शर्मा के लिए शाला परिवार से निकली दुआएं
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
उदयपुरा। नगर उदयपुरा के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी संस्थान एमडीबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व छात्रा शचि शर्मा पुत्री श्री बृजकिशोर शर्मा जो यूक्रेन के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी यूक्रेन एयरपोर्ट पर फंसी हुई है।
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिनमे उदयपुरा की बिटिया शचि शर्मा भी शामिल हैं एक वीडियो के माध्यम से उसने अपनी व्यथा सुनाई।
स्कूल के सभी बच्चों ने शुचि के जल्द से जल्द सकुशल घर लौटने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की शाला परिवार अपनी बिटिया शुचि के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए भारत सरकार एवं यूक्रेन में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से अनुरोध करता है कि उदयपुरा की बिटिया को सकुशल अपने घर में वापस लाया जाए।



