मध्य प्रदेश

बूथ विस्तारक बैठकों के अभियान में स्वास्थ्य मंत्री ने लिया हिस्सा

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
भारतीय जनता पार्टी इन दिनों जिलेभर में संगठन में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बूथ विस्तारकों अभियान के तहत बैठकों का आयोजन कर सत्ता संगठन में आपसी समन्वय संगठन को मज़बूथ ब नाने के लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने बताया कि इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी समेत भाजपा के संगठन पदधिकारीरियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। गोपालपुर के सिद्ध महाबलि पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 26 बूथ स्तरीय बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने भी हिस्सा लिया।स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ किरार ने आगामी चुनावों में मेरा बूथ सबसे मजबूत के पार्टी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।बैठक में बीजेपी नगर मण्डल आदित्य शर्मा जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन राकेश तोमर, एबीवीपी जिला संयोजक शुभम उपाध्याय, मनोज रानी कुशवाहा गोपालपुर, मुरारीलाल उर्मिला सोनी, जगदीश नामदेव, दीपेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।इसके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ किरार
नरवर, नकतरा ओर सिरसोदा में पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र।
स्वास्थ्य  मंत्री अपनी सांची विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बूथों में पहुंचे और पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते सुहास भगत भारतीय जनता पार्टी के पितामह कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मना रही है। प्रदेश में संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए बूथ विस्तारक योजना शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत पार्टी नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री विभिन्न बूथों पर पहुंचे। उन्होंने बैठकें लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से चर्चा की और संगठन विस्तार की दृष्टि से मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर सांचेत के सरपंच देवकिशन शर्मा मलखान सिंह मीणा  मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल सुरेश शर्मा सुनील साहू नकतरा मौजूद रहे।इस दौरान सांचेत के सरपंच देवकिशन शर्मा ने कहा कि पार्टी पितृपुरुष  कुशाभाऊ ठाकरे ने भाजपा को गढ़ने का काम किया है। मालवा क्षेत्र उनकी कर्मभूमि रहा है।  हमारे मार्गदर्शक रहे, निर्भयसिंह पटेल, भेरूलाल पाटीदार, राजेन्द्र धारकर को भी गढ़ने का काम कुशाभाऊ ठाकरे ने किया है। कुशाभाऊ ठाकरे संगठन के प्रति इतने समर्पित थे, कि उनके हर चिंतन में संगठन की झलक दिखाई देती थी, उनकी सोच थी कि भाजपा हर बूथ पर मजबूत हो।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, भाजपा अध्यक्ष डॉ किरार ने कहा कि भाजपा के पितामह कुशाभाऊ ठाकरे ने 1951 में जनसंघ की स्थापना के साथ मध्यप्रदेश के गांव-गांव में संगठन खड़ा करने के लिए प्रवास करते थे।आज जो भाजपा का स्वरूप देख रहे हैं, उसके मूल में कुशाभाऊ ठाकरे की संगठन के प्रति की गई तपस्या है। आज उनके जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाकर उनके विचार अनुरूप संगठन को बूथ पर मजबूत कर भाजपा को सशक्त संगठन बनाने के लिए बूथ विस्तारक योजना बनाई है। हमें कुशाभाऊ ठाकरे के सपने को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
राकेश कुमार शर्मा बोले कि विस्तारक बूथों पर जाकर समितियों के विस्तारीकरण, सुदृढ़ीकरण और डिजीटलाइज करने का कार्य करे। हमें भाजपा को प्रत्येक बूथ पर सक्षम बनाकर कुशाभाऊ ठाकरे के सपने को पूरा करना है। 

Related Articles

Back to top button