मध्य प्रदेश

रायसेन में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लोधी के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन।अखिल भारतीय लोधी/ लोधा क्षत्रिय महासभा एवं आलोक संघ जिला रायसेन द्वारा संयुक्त रूप से लोधी धर्मशाला श्रीराम जानकी मंदिर रायसेन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया ।
जिसमें लोधी समाज तथा कई सामाजिक संगठन के बंधुओं द्वारा यूपी के पूर्व सीएम कल्याणसिंह लोधी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समाज के अनेक वक्ताओं ने उनके जीवन एवं श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी प्रणेता की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित बंधुओं ने पूज्यनीय बाबूजी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष लोधी लक्ष्मणसिंह भदोरिया, आलोक जिला अध्यक्ष लोधी रघुवीरसिंह भदोरिया, दैनिक वेतन भोगी जिला अध्यक्ष रामबाबू लोधी, वरिष्ठ समाजसेवी पन्नालाल लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेश लोधी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मूरत सिंह लोधी, आलोक ब्लॉक अध्यक्ष फूल सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ कुबेर सिंह लोधी, बबलू लोधी पत्रकार, पूरन सिंह लोधी, जगदीश लोधी, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी, राकेश चौकसे, दीपक शाक्या, जमुना प्रसाद लोधी, मोहन सिंह लोधी, कल्याण सिंह लोधी, रवि लोधी सहित अनेक समाज बंधु शामिल हुए

Related Articles

Back to top button