मध्य प्रदेश

पटवारियों की कलमबंद हड़ताल एक पखवाड़े से जारी, न्यायालयीन कार्यों के अलावा प्रमाण पत्रों से लेकर सर्वे कार्य ठप्प

पटवारी हड़ताल पर डटे, पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को राजस्व निरीक्षक संघ ने दिया समर्थन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन। मप्र पटवारी संघ जिला इकाई रायसेन के बैनर तले पटवारियों की यहां तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में पिछले एक पखवाड़े से कलमबंद हड़ताल निरन्तर जारी है। जिससे कोर्ट कार्यों से लेकर सर्वे कार्य आय जाति प्रमाण पत्र ठप्प हो गए हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हड़ताल की वजह से 12 तरह के कार्य ठप्प पड़े हुए हैं।
पटवारियों की कलम बंद हड़ताल से सबसे ज्यादा किसानों को हो रही है।जिन किसानों की सोयाबीन की फसलें बारिश का पानी खेतों में भरे रहने की वजह से सड़ गई है। जिससे अन्नदाताओं की बर्बाद फसलों का वह पटवारियों से सर्वे कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। इस पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल से राजस्व कार्य भी फिलहाल ठप्प पड़े हुए हैं। पटवारियों की कलमबंद हड़ताल का राजस्व निरीक्षक संघ रायसेन ने भी समर्थन दिया है। जिलेभर के लगभग 295 पटवारी हड़ताल में शामिल हो चुके हैं।
तीन सूत्रीय मांगों का जल्द हो निराकरण…
पटवारी संघ जिला इकाई अध्यक्ष लखन लाल वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया लाल चन्द्रवंशी ने बताया कि पटवारी अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल पर हैं। पटवारियों का वेतनमान ग्रेड पे पर करते हुए वेतन विसंगति दूर की जाए।इसकी जायज मांग कई सालों से की जा रही है। पटवारियों की पदस्थापना उनके ग्रह जिलों में की जाए। पटवारियों की भर्ती प्रदेश स्तर पर की गई है। जबकि पटवारी का पद जिला स्तर पर है। इसीलिए प्रदेश भर में घरों से 800-800 किलोमीटर दूर कर्यरत हैं। पटवारियों की सीपीसीटी सिस्टम से मुक्त किया जाए। नवनियुक्त पटवारियों द्वारा विभागीय ऑनलाइन कार्य से जोड़कर कार्य कराया जा रहा है। काम की समयावधि कम की जाए।

Related Articles

Back to top button