मध्य प्रदेश

हिन्दूवादी लड़की का मामला जा पहुंचा हाईकोर्ट, प्रेम विवाह के मामले में मचा बवाल

मंगलवार को बंद रहा सिहोरा नगर, युवती को 15 दिवस के लिए भेजा नारी निकेतन
हाई कोर्ट उच्च न्यायालय ने कड़ी सुरक्षा के निर्देश

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मध्यप्रदेश जिले में इन्दौर निवासी लड़की एवं सिहोरा नगर के युवा पीढ़ी के विवाह आवेदन पत्र को बड़ा बवाल मंगलवार को जिले से लेकर सिहोरा नगर में भारी संख्या में प्रशासन नजर आई।
देखा जाए तो ये मामला दो अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती के शादी का आवेदन वायरल होने के बाद से तूल पकड़ लिया।
जिससे हिन्दूवादी संगठनों ने सिहोरा बंद के साथ साथ स्थानीय व्यापारी प्रतिष्ठानों ने पूर्ण रूप से बंद कर अपना योगदान दिया।
मंगलवार को जिले में जब हाईकोर्ट ये मामला पहुंचा । तो जबलपुर उच्च न्यायालय द्वारा युवती को 15 दिनों के लिए नारी निकेतन भेज दिया गया है। वहीं पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था निगरानी में रखा गया है।
इस कार्यवाही में पता चला है कि इंदौर में 29 साल के एक अन्य समुदाय के युवक के साथ प्राइवेट जॉब करती थी। दोनों एक-दूसरे को लगभग 3 वर्षो से जानते थे। जब युवती के परिजन को इस मामले का 16 अक्टूबर को लेटर मिला था। उस लेटर में लिखा था कि वह रजिस्टर्ड मैरिज कर रही है। इस लेटर के फौरन बाद युवती के भाई ने इंदौर के राउ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद एक संगठन के आगे आने के साथ अन्य राज्य के विधायक सामने आए और शादी का विरोध शुरू किया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है किनिश्चित रूप से यह केस लव जिहाद की तरफ जा रहा है। जिस तरह उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस प्रोटेक्शन मांगा था।  
 क्या था ये मामला-
इंदौर की 27 साल की युवती इंदौर में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी में जॉब करती है। युवक (29) भी उसी के साथ इसी कंपनी में जॉब करता है। दोनों एक-दूसरे को 3 साल से जानते हैं। परिजन के मुताबिक, 15 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे बेटी का मोबाइल बंद हुआ। 16 अक्टूबर को लेटर मिला। इसमें लिखा था कि वह रजिस्टर्ड मैरिज कर रही है। इस लेटर के फौरन बाद युवती के भाई ने इंदौर जिले के राउ थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।
मंगलवार को सिहोरा बंद के साथ जिला मुख्यालय में माता पिता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमे बेटी से मिलने नहीं दिया गया है। अपनी बेटी के इस दर्द से मां के आसू नहीं रुक रहे थे। लड़की के पिता हीरालाल राठौर ने मीडिया के समक्ष अपनी बाते रखते हुए न्यालय के निर्देशन पर संतुष्ट होना पड़ा। 15 दिनों तक परिवार रहेगा जबलपुर शहर में। लड़की के परिवार वालों ने देर रात रखी अपनी पीड़ा।

Related Articles

Back to top button