मध्य प्रदेश

विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। नगर की गहोई धर्मशाला में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। नेत्र शिविर का आयोजन गहोई समाज के अध्यक्ष पार्षद अभय मोर द्वारा बुदेलखंड एंड आई केयर हॉस्पिटल नौगांव रोड छतरपुर के तत्वाधान में किया गया। यहां पर बुंदेलखंड हॉस्पिटल के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ पंकज गुप्ता के द्वारा नेत्र परीक्षण विशेष मशीनों द्वारा दिया गया एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया वहीं रियायती दरों पर चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। इस नेत्र शिविरमें करीब 100 मरीज पहुंचे जिनका नेत्र परीक्षण किया गया।

Related Articles

Back to top button