पर्यावरणमध्य प्रदेश

नमो उपवन पार्क में किया गया पौधारोपण

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। नगर के शिवराज तलैया के पास स्थित नमो उपवन पार्क मे नमामि गंगे अभियान अंतर्गत पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम नगर परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार समूचे प्रदेश मे 5 जून से 15 जून तक नमामि गंगे कार्यक्रमके अंतर्गत जल स्त्रोत का संरक्षण का कार्य एवं पौधारोपण किया जा रहा है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय, उपयंत्री राजवीरसिंह भदोरिया पार्षद अभय मोर, कमलेश अहिरवार, रामकिशोर कुशवाहा, मुकेश यादव, गुलाब आदिवासी, नगर परिषद के कर्मचारी अरुण सोनी छत्रपाल प्रजापति, राजकुमार खरे, चंद्रभान वाल्मीकि सहित अन्य कर्मचारी, विश्वदीपसिंह चौहान, राकेश खरे, अजीज खान अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button