मानवाधिकार परिषद ने तेवरी में किया पौधारोपण, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। मानवाधिकार परिषद के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. द्विवेदी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत तेवरी में “एक पेड़ मां वसुंधरा के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया । इसके बाद ग्राम पंचायत परिसर में मानवाधिकार परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मानवाधिकार, जनहित, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया ।
बैठक का आयोजन ग्रामीण जिलाध्यक्ष भरत कुमार तिवारी एवं स्लीमनाबाद तहसील अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. द्विवेदी, संभागीय उपाध्यक्ष संजय जैन, संभागीय महिला विंग अध्यक्ष एवं समाजसेवी-अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष दुर्गा तोमर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मानवाधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला । समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने कहा, “हम किसी से भीख नहीं मांगते, बल्कि अपने हक, अधिकार और कर्तव्यों की बात करते हैं । उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नव-नियुक्त पदाधिकारियों को परिचय-पत्र (आईडी कार्ड) वितरित करना, सभी पदाधिकारियों का परिचय कराना तथा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा । साथ ही संगठन की जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने पर भी सर्वसम्मति से जोर दिया गया।
कार्यक्रम में अनिल महोबिया, राजेश हल्दकार, सुनील हल्दकार, ग्रामीण सचिव सुरेंद्र पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, विजय हल्दकार, राजेश रैदास, मुलायम चंद महोबिया, विजय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सभी ने “एक पेड़ मां वसुंधरा के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।



