पर्यावरणमध्य प्रदेश

40 पार तापमान हुआ तो अब लू से बचाने के लिए स्कूलों का समय ‘सुबह 7 बजे’

गर्म हवाओं व लू के थपेड़ों ने किया हर किसी को परेशान
सिलवानी।
तहसील में सूर्य की तल्खी अब हर किसी के लिए परेशानी बनती जा रही है। मौसम का मिजाज लगातार गर्म हो रही है। मार्च में 35 से 39 के बीच रहने वाला तापमान अप्रेल में अब 40 डिग्री को पार कर गया है। दोपहर के समय सूरज मानों आग उलग रहा है। इस आग उगलती धूप में घरों से बाहर निकलना भी दुर्भर हो रहा है। हर कोई धूप व गर्मी से बचने के लिए नाकाफी इंतजाम करते हुए देखा जा रहा है। गर्म हवाओं और लू चलने से वाहन चालक से लेकर हर कोई परेशान है। गर्मी के चलते कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने शासकीय और निजी संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए शाला संचालन के समय में परिवर्तन किया है। समस्त शालाएं एक ही पाली में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित रहेगी। इस गर्मी ने सफर करने और घरों से बाहर निकलने के अलावा कामकाज में भी दिक्कत हो रही है। लू के थपेड़ो ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। गर्मी से हर कोई हलाकान है। मार्च से सूरज ने आग उलगना शुरु किया। दोपहर के समय बाजार पूरी तरह से सुनसान और चैराहों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। तापमान 39 व 40 डिग्री के बीच चल रहा है। गुरूवार को नगर में सुबह से गर्मी का असर तेज रहा। लोग लू और तेज धूप से बचते हुए बाहर निकल रहे है। वहीं बाजार में शाम होते ही लोग सड़कों पर दिख रहे है।

Related Articles

Back to top button