पर्यावरणमध्य प्रदेशव्यापार
जंगलों में पेड़ों से टपक रहा ‘पीला सोना‘
सिलवानी। सिलवानी क्षेत्र के जंगलों में काफी संख्या में महुआ के पेड़ हैं। इनसे पीला सोना टपक रहा है। ग्रामीण कहते हैं कि जंगल के वनपोज में सबसे ज्यादा आय महुआ से है। इसको ग्रामीण पीला सोना भी कहते हैं। महुआ गिर रहा है। इस कारण सुबह-सवेरे जंगलों में लोगों की चहल-पहल बढ़ जाती है। ग्रामीण लाइट, लाठी और महुआ रखने के लिए टोकरी लेकर निकल पड़ते हैं। पेड़ के नीचे खाना-पीना एवं विश्राम करते ग्रामीणों को देखा जा सकता है। इन्हें जानवरों को महुआ खाने से रोकना पड़ता है। हर साल हजारों ग्रामीण परिवार के जीवनयापन का ये जरिया है। महुआ चुनकर आंगन में सूखाकर बेचते हैं। तहसील के जंगलों में काफी संख्या में महुआ के पेड़ हैं।



