मध्य प्रदेश

मृगांचल एक्सप्रेस की खबर का असर, प्रशासन की तत्परता से एक पखवाड़ा से बनी समस्या का हुआ निदान

सड़क पर दूषित पानी के कारण लोगों को हो रही थी समस्या
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।  बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत सलैया फाटक का है जहां 15 दिनों से किसानों ने नाली बंद कर दिया था जिसके कारण भारी मात्रा में दूषित पानी सड़क पर भर गया था गंदे पानी के भराव के कारण गंभीर बीमारी की आशंका के साथ साथ आस पास बने कच्चे मकानों के ढह जाने का खतरा बढ़ता जा रहा था  ।
ग्रामवासियों की समस्याओं को बड़ी प्रमुखता के साथ मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा प्रकाशित किया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और बुधवार को प्रशासन सलैया फाटक पहुंचा किसानों से बातचीत की ग्रामीणों से बात चीत की और समस्या का हल निकाला  ।
*ग्राम पंचायत बनाएगी शोक पिट*
इस पूरी समस्या को देखते हुए सलैया फाटक पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की गंदे पानी की निकासी की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत को दो बड़े शोक पिट बनाने के लिए निर्देशित किया ताकि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था हो सके साथ ही ग्रामीणों की समस्या का हल हो सके अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल नाली खुलवाई और किसानों को आश्वस्त किया कि तुम्हारी सभी परेशानियों को समाप्त किया जाएगा
*नाली न खोलने पर अड़े रहे किसान*
आपको बता दें कि आज 15 दिनों से किसानों ने नाली बंद कर दी थी किसानों ने बात चीत के दौरान अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करते हुए बताया कि 20 वर्षों से हम इस समस्या को झेलते आ रहे है पिछले 20 वर्षों में अनगिनत बार ग्राम पंचायत को इस विषय में जानकारी दी साथ ही अपनी समस्या बताई उन्होंने बताया कि पूरे गांव का गंदा एवं दूषित पानी भारी मात्रा में हमारे खेतों में जाता है जिसके कारण हम फसल नहीं वो पाते है अगर फसल बो भी देते है तो पानी की अधिकता के कारण फसल नष्ट हो जाती है जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों ने बंधी नाली खोलने का आग्रह किया तो किसान जिद में अड़ गए उन्होंने कहा कि नाली नहीं खुलेगी अधिकारियों की घंटों समझाइश के बाद उनकी समस्या के हल करने के आश्वासन के बाद किसान माने और नाली खोली गई ताकि सड़क पर जमा पानी नाली के माध्यम से पुनः खेतों में गया
*ग्राम पंचायत की अनदेखी का परिणाम*
आपको ज्ञात हो कि आज बस वर्षों से किसान इस समस्या को झेलते आ रहे है और ग्राम पंचायत की अनदेखी के कारण किसानों का नुकसान लंबे समय से होता चला आ रहा है तात्कालिक सरपंच बसोरीलाल यादव के द्वारा नाली का निर्माण आज से 20 वर्ष पूर्व कराया गया था नाली निर्माण के पहले क्या सरपंच ने ये नहीं सोचा कि आखिर ग्रामीणों के निस्तार का गंदा दूषित पानी कहा जाएगा  ।  किसान जिया लाल वेन, मुलुआ चौधरी, मनोज महोबिया, मुराली बेन ने बताया कि ग्राम पंचायत हमारी समस्या का निदान करना ही नहीं चाहती है अगर निदान करना ही होता तो आज वर्षों से ये समस्या बनी हुई है और हमने अनेकों बार ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण कराया है लेकिन हमारी व्यथा किसी ने नहीं सुनी यही कारण है कि आज ये भीषण समस्या बनी हुई है।
*क्या शोक पिट सफल होगा*
सवाल ये उठता है कि क्या पूरे ग्राम के निस्तार के पानी के लिए शोक पिट उपयुक्त होगा क्या शोक पिट से लोगो की किसानों की समस्या का निदान हो पाएगा प्रशासनिक अधिकारियों ने फिलहाल तो नाली खुलवा कर किसानों को आश्वस्त तो कर दिया है कि उनकी समस्या समाप्त हो जाएगी पर क्या शोक पिट समस्या का निदान कर पाएगा अधिकारियों की माने तो उन्होंने शोक पिट को वैकल्पिक व्यवस्था बताया है। अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल शोक पिट बनवाया जाएगा आगामी समय में पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी  ।

Related Articles

Back to top button