दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सिलवानी। रायसेन तीन दिवसीय कृषि मेले के अंतर्गत रविवार, 12 अप्रैल को रायसेन में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल तथा पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
अतिथियों द्वारा रायसेन जिले के 27 भाजपा मंडलों में से सिलवानी मंडल के ग्राम पंचायत सियरमऊ निवासी नीलेश ठाकुर सहित दर्जनों दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, सुरेंद्र पटेल, डूंगरिया, महेंद्र रघुवंशी और पुष्पेंद्र रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक रामपाल सिंह विशेष प्रयास कर नीलेश ठाकुर को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई, जिसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।



