क्राइम

वन विभाग की छापामार कार्रवाई, 40 हजार की वनोपज जब्त

सिलवानी। वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हजार रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी जब्त की गई है।
डिप्टी रेंजर नरेश कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने उप वनमंडलाधिकारी इंदर सिंह बारे एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पालेचा के मार्गदर्शन में तलैया मोहल्ला स्थित जुबेर शेख उर्फ गुप्नु पुत्र उवेश शेख, वार्ड क्रमांक 6 के घर पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान आरोपी के घर से सागौन की ईमारती लकड़ी (चरपट) बरामद हुई। वन विभाग ने मौके पर 58 नग लकड़ी, कुल 0.275 घन मीटर मापकर जब्त की, जिसका बाजार मूल्य लगभग 39,927 रुपये आंका गया है।
कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके पर नहीं मिला, जिसकी तलाश जारी है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 46339/06 दिनांक 12.4.2026 दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button