मध्य प्रदेश
मृगांचल एक्सप्रेस में खबर प्रकाशन के बाद महनेर पंचायत में बंद पड़े हैंडपंप में सुधार कार्य
ग्रामवासियों ने सरपंच व मृगांचल एक्प्रेस का आभार व्यक्त किया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत महनेर में पिछले एक हफ्ते से से बंद पड़े हैंडपंप की खबर का शीर्षक मृगांचल एक्सप्रेस में प्रकाशित की थी। जिसके बाद पीएचई विभाग के जिम्मेदारों ने ग्राम पंचायत महनेर में बंद पड़े 5 हैंडपंप में 3 हैंडपंप का सुधार कार्य हो गया है।
सरपंच राकेश दाहिया ने मृगांचल एक्सप्रेस के खबर का प्रमुखता से प्रकाशित के साथ ही मौके पर पीएचई विभाग के कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने बंद पड़े हैंडपंप का सुधार करने से ग्रामवासियों को पेयजल संकट से जूझना ना पड़े।
सरपंच राकेश दाहिया ने मृगांचल एक्सप्रेस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे ही जनहितैषी मुद्दे को प्रमुक्ता से उठाएं।



