मध्य प्रदेश

उप जेल सिहोरा मे वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के द्वारा मध्यप्रदेश की अन्य जेलों के साथ ही सब जेल सिहोरा में बंदियों के उपचार के लिए शनिवार को विशेष वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्याम सुंदर झा ने किया तथा बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता से सम्बंधित विस्तार से जानकारी दी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर से आये डॉ. सिद्धांत जैन ( मेडिसिन विभाग ), डॉ.राज कुलारिया ( अस्थि रोग ), डॉ.देवांश अवस्थी (चर्म रोग), डॉ.शुभांशु (मनोरोग), डॉ. धीरेंद्र कुमार पवांर (कैंसर), डॉ.निमिष जिंदल (ईएनटी), डॉ. विवेक कुशराम (सर्जरी रोग ) एवं सिविल अस्पताल सिहोरा से आये डॉ. सुनील लटियार ( दन्त रोग ), डॉ.आर.पी. त्रिपाठी
( मेडिसिन) एवं डॉ. ईश्वर सिंह ठाकुर (अस्थि रोग) सहित 10 चिकित्सक विशषज्ञों की टीम एवं टेक्नीशियन द्वारा समस्त 68 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित उपचार देकर दवा वितरित की गईं ।
शिविर में लीगल पैनल से एड. दिलावर सिद्दकी, एड.कमलेश सोनी एवं जेलर दिलीप नायक सहित जेल स्टॉफ उपस्थित थे। जेलर दिलीप नायक द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति को विशेष साधुवाद दिया। उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने के लिये समस्त केंद्रीय एवं जिला जेलों के साथ केवल सब जेल सीहोर एवं सब जेल हटा को जुड़ने के निर्देश प्राप्त हुए थे।
सभी बंदियों द्वारा शिविर का लाभ लिया गया एवं शिविर का संचालन भारती सिंह जेल प्रहरी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button