बेगमगंज वनरेंज में विभाग के अधिकारियों ने मजदूरों से जंगलों में मजदूरी कराई पर मेहनताने की राशि नहीं दी
मजदूरों का परिवार कड़ाके की ठंड में भूखों मरने की कगार पर, मामले की शिकायत मजदूर परिवारों ने रायसेन पहुंचकर डीएफओ कार्यालय रायसेन, कलेक्टर अरविंद दुबे को आवेदन देकर की
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। बेगमगंज वनरेंज के तहत देवरी के जंगल में प्लांटेशन में मूडा तहसील धीमरखेड़ा जिला कटनी के आधा दर्जन मजदूर परिवारों द्वारा लगभग 22 हजार से ज़्यादा गड्ढ़े खुदाई करवाकर मजदूरी वनरेंजर अरविंद अहिरवार नाकेदार नरेंद्र सिंह गुर्जर आदि ने मजदूरी करवा ली गई।जब मेहनताने की राशि भुगतान करने की बारी आई तो लगभग 4 लाख रुपये रकम देने से वन विभाग बेगमगंज का अमला साफ मुकर गया।वन अमला बोला कि आपकी मजदूरी करीब डेढ़ लाख रुपये होती है।आपने देवरी प्लांटेशन गड्ढे खुदाई कार्य अधूरा छोड़ दिया है कार्य पूर्ण करने के बाद ही मजदूरी भुगतान होगी वह भी ई-पेमेंट बैंक खातों में होगी।जबकि मजदूरों के मुखिया जगदीश सिंह का कहना है कि कार्य पूर्ण हो चुका है वनरेंज अमला बेगमगंज गुण्डागर्दी दिखाने लगा।जिससे दहशत में आकर हम लोग आधा दर्जन मजदूरों का परिवार बीती रात रायसेन बस स्टैंड आकर कड़ाके की सर्दी में बड़ों युवा बच्चों ने जैसे तैसे रात बिताई।बुधवार की रात में ही पता लगने पर नाकेदार नरेंद्र सिंह गुर्जर जीप में गुंडे बदमाशों को लेकर पहुंचा।नाकेदार गुर्जर मजदूरों को जान से मारने की धमकी देते हुए बोले कि आधी मजदूरी की रकम ले लो लेकिन इस मामले की शिकायत सामान्य वन मण्डल कार्यालय रायसेन सहित जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को शिकायतें मत करो।इधर मजदूरों के मुखिया जगदीश सिंह सहित मनोहरसिंह अक्षय, विनीताबाई, किरणबाई, देवकीबाई, मुन्नालाल सुनील कुमार, नगेन्द्र, श्री प्रसाद, बाल कुमार, इंद्रजीत आदि ने मीडिया कर्मियों को शिकायत करते हुए बयान में बताया कि हम मजदूरों का परिवार मजदूरी के 4 लाख रुपये नहीं मिलने से बेहद हैरान परेशान हैं। गुरुवार को हमारे परिवार ने कलेक्टर अरविंद दुबे समेत सामान्य वनमण्डलाधिकारी कार्यालय रायसेन में आवेदन देकर मजदूरी की राशि भुगतान करने की मांग की गई।
यह बोले मजदूर भूखों मरने को मोहताज…
मजदूरों के मुकद्दम मुखिया जगदीश सिंह महिलाओं का कहना था कि वन अमले ने देवरी प्लांटेशन में चूने की रस्सी की लाइन डालकर पौधरोपण के लिए 45 इंच चौड़े,45 इंच लंबे और 45 इंच गहराई के 22 हजार गड्ढे खोदे गए हैं। मजदूरी की राशि भुगतान की जब बारी आई तो नाकेदार गुर्जर सहित वन अमला मजदूरों के परिवार को गाली गलौज कर तार फेसनसिंग के मामले में फँसवाकर जेल भिजवाने की धमकी देने लगे।
इस सम्बंध में अरविंद अहिरवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी बेगमगंज का कहना है कि इन मजदूरों ने देवरी जंगल में प्लांटेशन कराने के लिए गड्ढों की खुदाई का ठेका दिया गया था।लेकिन मजदूरों ने 8 हजार गड्ढों के कार्य किए अधूरे छोड़कर भाग गए हैं।गढ्डों की गिनती के बाद ई कामर्स व्यवस्था के तहत मजदूरी की राशि भुगतान की जाएगी।मजदूरी की राशि बैंक खातों में ही भुगतान होगी।ऐसे सिस्टम में हमारा कोई कसूर नहीं है।



