मध्य प्रदेशराजनीति

अन्नदाता किसानों की लड़ाई के लिए राजभवन घेराव – करणसिंह चौहान

मंडल सेक्टर कांग्रेस कमेटियों के गठन पर कमलनाथ ने जिलाध्यक्ष की पीठ थपथपाई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l प्रदेश में किसानों के हित में बढ़ती महंगाई के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में भोपाल में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष करणसिंह चौहान को भी संबोधन करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर करणसिंह चौहान ने हजारों कार्यकर्ताओं के समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस प्रदेश के अन्नदाता किसानों की लड़ाई के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरी है बढ़ती हुई महंगाई को कम करने के लिए कांग्रेस का यह प्रदर्शन राजभवन घेराव के लिए जा रहा है। कटनी से सैकड़ों की तादात पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मंच से आह्वान किया l
कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन घेराव में मंच से कटनी जिले का सम्मान रखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष करणसिंह चौहान को बोलने का अवसर दिया गया जिससे कटनी के कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़वारा विधायक बसंतसिंह मंचासीन रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निवास पर कटनी जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने जिले में चल रहे संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत चर्चा की और कटनी जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र के मंडल सेक्टर कमेटियों के गठन की जानकारी दी। इस अवसर पर कमलनाथ जी ने जिलाध्यक्ष की पीठ थपथपाते हुए कहा वेल डन करण, वैरी गुड वर्क ।

Related Articles

Back to top button