मध्य प्रदेश

रायसेन में डीजे संचालकों को पुलिस की समझाइश : थाना प्रभारी बोले- बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, रात 10 बजे तक कम साउंड में बजाएं डीजे

कलेक्टर एसपी बोले यदि बिना अनुमति के डीजे संचालन किया तो अब खैर नहीं

रिपोर्टर : शिवलाल यादव

रायसेन। कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल बोले कि वर्तमान में दसवीं ,बारहवीं बोर्ड की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।ऐसे में किसी ने बिना अनुमति के डीजे बजाए तो कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।इधर बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखकर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने डीजे संचालकों की बैठक बुलाई। बैठक में डीजे संचालकों को नियमानुसार बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए परीक्षार्थियों को डिस्टर्ब ना हो, इसके लिए रात 10 बजे तक ही कम साउंड में डीजे चलाएं। शहर के लगभग एक दर्जन डीजे संचालक थाना कोतवाली में पहुंचे और थाना प्रभारी के बताए निर्देशों का पालन करने के लिए राजी हुए।
हम आपको यह बता दें कि 10 वीं12 वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, शहर में शादियों का सीजन भी जारी है। जिसके कारण शहर में देर रात तक डीजे तेज साउंड में चलने से परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही थी। इसीलिए थाना प्रभारी ने सभी डीजे संचालकों को बुलाकर दिशा निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button