एटीएम मे 37 हजार की ठगी मामले में बैंक पुलिस प्रशासन की तेरह दिनो से हीला हबाली,

पीडित संतोष को भारी असंतोष
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बदमाशो व्दारा एटीएम बूथ के भीतर 12 दिन पहले पीडित ठगी के शिकार संतोष कुमार जैन पूर्व पंचायत समन्वयक निवासी गौरझामर का मेंन रोड देवरी सागर स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालते वक्त वहां पर पहले से ही मौजूद दो अज्ञात बदमाशो ने झांसा देकर भारतीय स्टेट बैक का एटीएम बदल लिया और इसी दौरान पासवर्ड भी देख लिया तथा आनन फानन केसली जाकर उसी बदले हुए एटीएम से 37000 रु निकाल लिये इस ठगी के शिकार हुए संतोष जैन ने तुरंत ही बैक व पुलिस थाना गौरझामर जाकर ठगी की सूचना दी, लेकिन घटना को हुए बारह दिन हो जाने के बाद भी न स्टेट बैक ने अभी तक कोई कार्रवाही की और नही पुलिस हरकत में आई , इससे पुलिस के निष्क्रिय रहने से ठगो के हौसले बुलन्द है बैक व पुलिस की शिथिल कार्य प्रणाली से पीडित परेशान संतोस को भारी असंतोष है लोगो का कहना है की ठगो की पहचान व गिरफ्तारी हेतु गौरझामर व केसली के एटीएमो में व रास्ते मे लगे सीसी टीवी कैमरो की उस समय की फुटेज निकालना अति आवश्यक है पुलिस व बैक इस घटना पर विशेष रूप से ध्यान देकर ठगो शीघ्र गिरफ्तार करे।



