मध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि: शिव बारात में भूत-पिशाच के वेश में नाचेंगे बाराती

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
बमबम भोले नाथ समिति रायसेन के बैनर तले शहर में 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में द सुबह 10 बजे से शहर के प्रमुख मार्गों से भूतभावन भगवान शिव बारात निकाली जाएगी। शहर के पाटन देव स्थित मारुति नन्दन मंदिर से शुरु होकर किले वाली पहाड़ी स्थित सोमेश्वर महादेव धाम मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। वहां भगवान भोले नाथ को 21 फीट लंबा और 51 किलो वजनी त्रिशूल अर्पित किया जाएगा।यह जानकारी समिति के रवि खत्री ने देते हुए बताया कि शिव बारात में भोपाल के आईडी ग्रुप के सदस्य भूत, प्रेत बनकर प्रस्तुती देते हुए चलेंगे, तो वहीं रायसेन के नीरज गेहलोत ग्रुप शिव तांडव की प्रस्तुति देगा। समिति के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया है कि कोरोना काल में भी शिव बारात निकाली जाती रही है। इस बार भी धूमधाम से भगवान की बारात निकाली जाएगी। बारात
भगवा पताका और ध्वज से सजे चौराहे…..
शिव बारात निकाले जाने को लेकर शहर के सागर भोपाल तिराहे और चौराहों को भगवा पताका और ध्वजों से सजाया गया है। इसको लेकर तिराहे और चौराहे भगवा मय दिखाई देने लगे हैं।15 दिन से 50 लोगों की टीम सक्रिय शिव बरात की तैयारी को लेकर बमबम भोले समिति के 50 लोग 15 दिन से काम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शिव बारात पूरी भव्यता से निकले इसके लिए सक्रिय बने हुए हैं। बीते सालों से निकाली जा रही शिव बारात की भव्यता साल दर साल बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Back to top button