मध्य प्रदेश

त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लेग मार्च, आसामाजिक तत्व हुए भूमिगत

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील मुख्यालय पर आगामी दिनों में दशहरा श्री दुर्गा जी विसर्जन चल समारोह का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से चाक चौबंद है। असामाजिक तत्वों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिससे कई आशा सामाजिक तत्व भूमिगत हो गए हैं।
नगर की गंगा जमुनी परंपरा के अनुसार सभी त्योहार हंसी-खुशी के साथ मनाए जाएं इसको लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हो चुकी हैं चल समारोह मार्गों पर क्या व्यवस्थाएं कराना है इसको लेकर अधिकारी भ्रमण कर चुके हैं आज पुलिस द्वारा एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, तहसीलदार एसआर देशमुख, थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना परिसर से पुलिस बल के साथ चल समारोह मार्ग पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लेग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, गांधी बाजार, कबीट चौराहा, किला, माला फाटक, जमा मस्जिद रोड, पक्का फाटक, गणेश मंदिर, सागर रोड होता हुआ वापिस थाना परिसर जाकर समाप्त हुआ।
सायरन बजाती हुई गाड़ियां और कदमताल करते हुए पुलिस जवान चल समारोह मार्ग पर निकले उनके निकालने का संदेश आसामाजिक तत्वों के लिए स्पष्ट था कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए बल के साथ तैयार है त्योहारों के कार्यक्रमों में नशा आदि करके आने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उनकी किसी हरकत से नगर की शांति व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
पुलिस की फ्लैग मार्च को ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग कोतूहल वश देखते नजर आए वह समझ नहीं पाए कि इतनी संख्या में पुलिस बल क्यों निकल रहा है एक दूसरे से इसकी जानकारी लेते भी दिखे।

Related Articles

Back to top button