मध्य प्रदेश

ग्राम चैनपुर में महान क्रांतिकारी जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 146 बी जन्म जयंती पर नमन किया गया

सिलवानी। सोमवार को चैनपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जन्म जयंती मनाई गई।
इस दौरान लोगों ने उनके फोटो पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बिरसा मुंडा ने उनके नेतृत्व की कमान संभाली आदिवासियों ने ‘बेगारी प्रथा’ के विरुद्ध जबर्दस्त आंदोलन किया। परिणाम स्वरूप जमींदारों और जागीरदारों के घरों तथा खेतों और वन की भूमि पर कार्य रूक गया। तीसरा था राजनीतिक स्तर पर आदिवासियों को संगठित करना। चूंकि उन्होंने सामाजिक और आर्थिक स्तर पर आदिवासियों में चेतना की चिंगारी सुलगा दी थी, अतः राजनीतिक स्तर पर इसे आग बनने में देर नहीं लगी। आदिवासी अपने राजनीतिक अधिकारों के प्रति सजग हुए। बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य और स्वामी विवेकानंद थे। ब्रिटिश हुकूमत ने इसे खतरे का संकेत समझकर बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। वहां अंग्रेजों ने उन्हें धीमा जहर दिया था। जिस कारण वे 9 जून 1900 को शहीद हो गए। बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है। विभिन्न स्रोतों से संकलित।
भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
महान क्रान्तिकारी, जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के 146 वीं जंयती पर ग्राम पंचायत चैनपुर मे ग्रामीण द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर परबडॉक्टर हेमेंद्र (सोनू) राठौर प्रतापगढ़, पप्पू ठाकुर मंडल प्रमुख चैनपुर, सोनू मेहरा खण्ड पर्यावरण सहप्रमुख, हरिचंद मेहरा छींद, घनश्याम राठौर मंडल प्रमुख प्रतापगढ़, पवन राठौर मंडल सह प्रमुख प्रतापगढ़, सुरेश बाबू, कमल सिंह, जसमन सिंह, राकेश इमने, ज्ञानेद्र ठाकुर, अरविंद कुमार, संतोष सिंह, मोनू मेहरा आदि बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button