मध्य प्रदेश

कछार गांव बड़ा में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कछार गांव बड़ा में जल संवर्धन अभियान की शुरुवात की गई। ढीमरखेड़ा जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी, सरपंच कैलाश चंद्र जैन, जनपद पंचायत सदस्य गणेश दत्त गौतम, सरपंच खमरिया बागरी अनिल सिंह बागरी, लालपुर सरपंच मीना मोहन बागरी, सीमा भरत शुक्ला, शैलेश जैन ,सहायक यंत्री अजय केशलानी,उपयंत्री ओम प्रकाश गुप्ता , सचिव विकास खरे की उपस्थिति में कछार गांव बड़ा के तालाब को गहरीकरण का कार्य शुरु किया गया। सरपंच कैलाश चंद्र जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वयं श्रम दान कर अभियान का शुभारंभ किया ।
जिसमें लोगों को गर्मी में भी कृषि, पशु पालन हेतु पर्याप्त पानी मिल सके। सीईओ
यजुवेंद्र कोरी ने बताया कि
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जल संवर्धन अभियान की शुरुवात की है जिसमें तालाब, जल स्त्रोतों की सफाई , गहरीकरण का कार्य किया जाएगा ।
इस दौरान पंच दीपक जैन , पंच केशव बागरी, प्रभा बर्मन, रघुवीर बर्मन, सुनीता कुम्हार, प्रमोद पाल विश्वनाथ बागरी, संतोष मेहरा, आजाद बागरी, अंजो बर्मन, पिंकी, अनिता ठाकुर , संजू बागरी, देवेंद्र विश्वकर्मा ,हीरा विश्वकर्मा, अतीश कोरी, सौरभ कोरी, राकेश ठाकुर, संगीता तिवारी, रविदास कोरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता तिवारी, रीना बागरी, संतोष मेहरा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button