स्वाधीन भारत का 78 वा राष्ट्रीय महापर्व स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। भारत की आजादी का 78 वा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस गौरझामर मे पारम्परिक हर्षोल्लास से मनाया गया, हर घर तिरंगा के संकल्प को पूरा करते हुए लोगो ने घर घर तिरंगा लहराकर देश को एकता के सूत्रों मे पिरो दिया देश की आजादी मे अपना योगदान करने वाले गौरझामर के स्वतंत्रता सग्राम सेनानियो का पुण्य स्मरण करते हुए गिरजाबाई पटैल के दान से बने शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विधालय गौरझामर मे प्राचार्य राजश्री लोधी के ध्वजारोहण के उपरान्त पारम्परिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय मे प्राचार्य अनुराग दीक्षित, दजैनिथ कांवेंट स्कूल में सचालक देवेन्द्र नामदेव, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल मे सचालक विवेक जैन, वन परिक्षेत्र कार्यालय पर रेंजर दीपांकर सिह, ग्राम पन्चायत गौरझामर पर सरपच बबीता विश्वकर्मा, सरखेडा पंचायत पर सरपंच लीलावती चढार, गुगवारा पचायत पर नीलेश जैन, गंगवारा पंचायत पर रतन सिह लोधी, पुलिस थाना पर टीआई रविन्द्रकुमार, सेवा सहकारी समिति भवन पर प्रबंधक रामावतार दुबे, खामखेडा पचायत पर सरपंच सविता खंगार, जैतपुर पंचायत पर सृष्टि तिवारी, बरकोटी पंचायत पर सरपंच शैली अकुश चौहान, चरगुआ पंचायत पर सरपंच सियारानी लोधी ने आन वान व शान से राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गान व देश पर शहीद होने वाले रणवाकुरे अमर रहे के नारे लगाये गये। शा उ मा बालक वि के छात्रों की प्रभात फेरी रिमझिम बरसते पानी के बीच निकाली गई, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर, द जैनिथ कांवेंट स्कूल, संस्कार इन्टरनेशनल स्कूल, कन्या, बालक स्कूल आदि मे हर वर्ष की तरह राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चो के व्दारा पेश किये गये जिन्हे देखकर उपस्थित लोगो जनप्रतिनिधियो अभिभावको ने तालियो के साथ व नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, आजादी का जश्न मनाते हुए जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटैरिया के व्दारा विशाल बाइक तिरंगा रैली गौरझामर केसली महाराजपुर देवरी होते हुए निकाली गई।



