जनता की समस्याओं को जानने और सुनने की पहल : ढीमरखेड़ा जनपद सभागार में जनसुनवाई करने पहुंचे कलेक्टर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर दिलीप कुमार यादव मंगलवार 10 सितंबर को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई के दौरान विकासखंड ढीमरखेड़ा के जनपद पंचायत सभाकक्ष में स्वयं मौजूद रहकर आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुना और अधिकारियों को उनके निराकरण करने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला अधिकारियों उपस्थित रहें। कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम को अनुविभाग स्तर पर पहुंच कर समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की अभिनव पहल की है। शासन द्वारा जब से जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू किया गया है तब से जिले के इतिहास में यह दूसरी बार हो रहा है कि कोई कलेक्टर स्वयं अनुविभाग स्तर के स्थल में पहुंच कर जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को जानने और सुनने की पहल कर रहे हैं।



