कुएं में गिरने से मासूम बच्चे की मौत, प्रयासों के बावजूद भी बचाया नहीं जा सका
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
नरसिंहपुर । रविवार को नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम भैंसा में करीब 3 वर्षीय बालक देवांश पटेल पिता राजकुमार पटेल कुएं में फिसल कर गिर गया । जानकारी अनुसार कुएं में करीब 20 फुट से अधिक पानी भरा हुआ था। जैसे ही परिवार वालों को पता चला तो गांव के लोग भी एकत्रित हो गए और सभी ने उसको निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही
उसे निकालने के लिए एसडीईआरएफ और होमगार्ड टीम का टीम प्रभारी नीरज सिंह ठाकुर एएसआई, सीएचएम किशोरसिंह राजपूत, सैनिक कमलेश कुमावत, अनिल पांडे, राजेंद्र सिंह, सिद्धार्थ राठौर, मनोज, शिवम, बृजकिशोर, जमुना प्रसाद वाहन चालक द्वारा ग्राम वासियों के सहयोग से रेस्क्यू चलाया गया। पहले कुएं से पानी निकाल गया। करीब ढाई तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात्रि 10:50 बजे बच्चों को कुए से निकला गया। किंतु इस बीच उसने दम तोड़ दिया।



