झारिया समाज का परिचय सम्मेलन 26 को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । झारिया कल्याण संघ के तत्वाधान में 26 अप्रैल को झारिया समाज का परिचय सम्मेलन मानस भवन प्रेक्षागृह जबलपुर में किया जाएगा । जिसमें समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन होगा।
इस अवसर पर समाज के वरिष्टजनों, प्रतिभाओं के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। संघ के डॉ. एन.पी. झारिया, गनेश सिंह झारिया, संतोष मेहरा, पुष्पा झारिया, मथुरा प्रसाद झारिया, भीकम झारिया, भगवत प्रसाद झारिया, जिया बाई झारिया, रजनीकांत झारिया, संजीव झारिया, शैलेन्द्र झारिया, अजय शंकर झारिया, वीरेन्द्र झारिया, सुखलाल झारिया, पुरुषोत्तम झारिया, अंकित झारिया, देवदत्त झारिया, डा. आर.एम. झारिया, रामेश्वर प्रसाद मेहरा, सुनील झारिया, रामस्वरूप झारिया ने स्वजातीय बंधुओं से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है।



