प्रयाग राज में लगने वाले 126 वा शक्ति शंख नाद का सदस्यों द्वारा किया जा रहा है प्रचार प्रसार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह, तेंदूखेड़ा । 25, 26 फरवरी को प्रयाग राज उत्तरप्रदेश में महाशक्ति शंखनाद द्वतीय का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भगवती मानव कल्याण एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सदस्यों द्वारा तेंदूखेड़ा के हर ग्राम में घर घर जाकर शिविर में चलने का प्रचार एवं शामिल होने का निवेदन किया जा रहा है। जहाँ सन्त शिरोमणि परम् हंस योगी राज श्री शक्ति पुत्र महराज द्वारा शामिल जन मानस को सम्बोधित किया जाएगा और नए माँ के भक्तों को नशे मांस से दूर रहने के लिये प्रेरित किया जाएगा। संग़ठन के लोगो द्वारा जो जीवन में मार्ग से भट्क गए थे उन्हें विशेष रूप से ले जाने पर जोर दिया जा रहा है।ताकि वे नशा छोड़ कर सही मार्ग पर आ सके जिससे राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा और मानवता की रक्षा हो सके।संग़ठन के सदस्यों द्वारा जगह जगह वाहनों की ब्यवस्था रखि गयी है,जो प्रयाग राज जाना चाहै तो वह निशुल्क भी जा सकता है। भगवती मानव कल्याण संगठन दमोह के सदस्यों द्वारा ग्राम तेजगढ़ हिनोती झलोन सर्रा आदि ग्रामों में जोरदार प्रचार प्रसार करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष सुजान सिंह, धनकुमार विश्वकर्मा, चंद्रप्रताप, रामचंद्रन रैकवार, वृंदावन, धीरज ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजकुमार, सत्येंद्र, फूल सिंह, कुशल आदि सभी गुरु भाइयों ने जोरदार प्रचार किया



