मध्य प्रदेशमनोरंजन

दीपक जाजू मित्र मंडल के सुरसाधको द्वारा मो.रफ़ी साहब के जन्मदिन पर सजाई सुरों की महफिल

रिपोर्टर : रामकुमार राजपूत
इंदौर । सुरों के बेताज बादशाह मो. रफ़ी साहब के 98 वे जन्मदिन के अवसर पर जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक्स परिसर में दीपक जाजू मित्र मंडल के सुरसाधको द्वारा मो. रफ़ी साहब के द्वारा गाये हुए गीतों की उम्दा प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में मित्र मंडल के संरक्षक राधेश्याम यादव, योगेश यादव, विनोद जायसवाल एवं वसंत अग्रवाल द्वारा रफी साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संगीत निशा की शुरुआत की ।
तत्पश्चात बीके पाल ने छलकाये जाम, जितेन्द्र चौधरी ने इक न इक दिन ये कहानी बनेगी, संजय कुमार ने तू ही वो हसीं है, आनंद कर्डक ने हुई शाम उनका ख्याल आ गया, कमलेश यादव ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है एवं अरुण हिरे एवं सुमन हिरे ने झिलमिल सितारों का आंगन होगा जैसे रफ़ी साहब के द्वारा गाये गीतों की उम्दा प्रस्तुति दी।
इसके अतिरिक्त कन्हैया सिंह चौहान, विजय शर्मा, उमा शर्मा, निर्मला यादव, शकुन्तला विजयवर्गीय, गायत्री विजयवर्गीय, नीता तिवारी, भावना सोनी, आरती पांडे, राजू पंवार, विश्वास दुबे, विजय पाटीदार, रानी राज, मंजू चौहान एवं संजय यादव आदि सुरसाधको ने भी रफ़ी साहब के गीतों को गुनगुना कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर अपनी गायकी से रफ़ी साहब की आवाज का एहसास कराने वाले वरिष्ठ सुरसाधक सुरेश मौरे का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक सुरेश वैद्य, सुनील कौशल, अनुराग तिवारी, सुनीता लाहोरे एवं मीना ठाकुर थी।
संगीत निशा का संचालन वंदना जायसवाल एवं आसिमा राजावत ने किया।
अंत में आभार महेन्द्र चतुर्वेदी एवं विजय परदेशी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अरुण जोशी, जेबी सिंह, अजय चौबे, हेमलता कुमार, डाॅ.पी एस दुबे एवं जयपाल आदि ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सक्रिय भागीदारी की।

Related Articles

Back to top button