सगोरिया में 179 लोगों का हुआ रेस्क्यू, जिले का सबसे बड़ा रेस्क्यू : कलेक्टर कोचर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले में बारिश होने से नदी नाले उफान पर है। क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि आज शाम को चौकी इमलिया थाना तेजगढ़ के ग्राम कंधई सगोरिया ब्यारमा नदी के जल से घिर जाने के कारण लोगों को वोट के माध्यम से बाहर निकलना शुरू किया गया था। यह जिले का सबसे बड़ा रेस्क्यू है, अभी तक यहां पर 179 लोगों को रेस्क्यू किया गया जिसमें 55 महिलाएं 53 बच्चे एवं 71 पुरुषों का रेस्क्यू पूरी तरह से कर लिया गया है और रेस्क्यू समाप्त हो गया हैl
होमगार्ड कमांडेंट हर्ष जैन ने बताया कि ग्राम लकलका तहसील दमोह में दो लोगों को नदी के बीच फंसे होने की सूचना पर रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर दोनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि सारस बगली में एक गर्भवती महिला के फंसे होने की सूचना पर रेस्क्यू टीम ने ग्राम में पहुंचकर महिला को सुरक्षित बोट के माध्यम से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया ।



