जगदीश साहू को बनाया विधानसभा प्रभारी
सिलवानी। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू बाड़ी ने प्रदेश में समाज को सशक्त एवं सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियों का सिलसिला पुनः प्रारंभ किया है ताकि सौंपे गए दायित्वों के आधार पर समाज और संगठन का कार्य सक्रियता से संपन्न हो सके।
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा द्वारा प्रदेश की विधानसभा स्तर पर संगठन का विधानसभा प्रभारी की नियुक्ति की जा रही है। सिलवानी विधानसभा प्रभारी पद पर नगर के समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता जगदीश साहू की नियुक्ति की गई है। जगदीश साहू को प्रभारी बनाये जाने पर रघुवीरप्रसाद साहू, हरिसेवक, शिवप्रसाद, राजकुमार, प्रहलाद, वीरेन्द्र्र, जगदीश, उदयराम, बालाराम, विकास, मुकेश आदि ने बधाई देते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने कहा कि गठित कमेटी से विचार विमर्श के उपरांत तैलिक साहू बंधुओं के समग्र रूप सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक, एवं राजनैतिक उत्थान और विकास हेतु अभी पूर्ण विराम नहीं है, शीघ्र ही अन्य सक्रिय सदस्यों का चयन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, जिसमेें तन-मन-धन और समयदान देने वाले योग्य, सक्रिय और समर्पित स्वजातीय बंधुओ को स्थान दिये जाने पर विचार विमर्श जारी है।



