मध्य प्रदेश

जबेरा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में सम्मिलित हुए मंत्री

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
तारादेही । राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम तारादेही, समनापुर, धनगौर पहुंचे प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्र वासियों ने मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का फूल मालाओं से स्वागत।
तारादेही में जैन मंदिर में पहुंचकर सिद्ध चक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ में सम्मिलित हुए।
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भगवान श्री शांतिनाथ जी के दर्शन कर आरती कर श्रीफल भेट किया, तत्पश्चात समाजजनों द्वारा मंत्री जी को शाल माला पहनाकर सम्मानित किया, मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा चुनाव के पूर्व भगवान शांतिनाथ जी के दर्शन किए थे आज फिर सौभाग्य रहा की भगवान के दर्शन मिले, कहा कि आज हम देख रहे है कुछ देशों में युद्ध चल रहे है जिससे काफी हिंसा हो रही हिंसा से बचने का सिर्फ एक ही सिद्धांत है जिओ और जीने दो भगवान महावीर के इन्ही सिद्धांतो से विश्व में शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।
समनापुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए और कहा कि भागवत कथा से मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कथा के जरिए हमें अपने आराध्य भगवान और उनकी लीलाओं के बारे में जानने को मिलता है श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने और कथा कराने से हमारे ग्राम परिवार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती हैं, जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।
श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका और मुख्यमंत्री जी निरंतर राम पथ गमन की योजना बनाई जा रही है प्रभु श्रीराम जी के चरण जहां-जहां पड़े हैं वहां रामपथ गमन का निर्माण किया जावेगा।
धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है कि सर्व धर्म के लोग निवास करते और अखंडता में एकता की भावना से रहते हैं।

Related Articles

Back to top button