मध्य प्रदेश

सिलवानी के 6 अधिकारियों को जारी किए एससीएन

मा.शि.म. की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन संबंधी प्रशिक्षण से अनपुस्थित रहने पर कलेक्टर ने की कार्यवाही1

सिलवानी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा आयोजित वार्षिक हायर सेकेण्डरी तथा हाईस्कूल परीक्षाओं हेतु बनाए गए परीक्षा केन्द्रों के लिए कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा अधिकारियों को कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए परीक्षा सम्पन्न कराने संबंधी आदेश दिए गए हैं। इन कलेक्टर प्रतिनिधियों के लिए परीक्षा के संबंध में 27 जनवरी को प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें सिलवानी के अनुपस्थित रहने वाले 6 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इन अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर अनुपस्थिति के संदर्भ में कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने या उत्तर समाधानकारक नहीं होने की दशा में एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री दुबे द्वारा जिन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है जिसमें नफीस अहमद एसएडीओ कृषि विभाग सिलवानी, विनोद कुशवाह उपयंत्री नगर परिषद सिलवानी, श्यामाधार पटेल अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत सिलवानी, अशोक कुमार ठाकुर उपयंत्री लोक निर्माण विभाग सिलवानी, रोहित पटेल वनपरिक्षेत्र अधिकारी जैथारी तहसील सिलवानी, महेन्द्र श्रीवास्तव उपयंत्री जनपद पंचायत सिलवानी, को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिवस में उत्तर देने के निर्देश दिए गए हैं।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button