धार्मिक

श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

सिलवानी। नगर में श्रीमद भागवत महापुराण कथा संगीतमय साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ से पूर्व सोमवार को धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मां विजयासन कांच मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल वार्ड एक स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा पहुंची। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। कथा व्यास संजय शास्त्री ने विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया था। पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए महिलाओं ने कलश को सिर पर रखकर प्रभु का स्मरण करते हुए ढोल और डीजे की धुन में भक्ति मय वातावरण में भक्ति संगीत के साथ नृत्य करते कथा स्थल तक लाईं। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कथा 9 सितम्बर 2024 सोमवार से प्रारंभ होकर 15 सितम्बर रविवार को समापन, पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण होगा। कथा प्रतिदिन 2 बजे से हरि इच्छा तक कथा व्यास पंडित संजय शास्त्री नगर खेरापति वालो के मुखारविंद से होगी।
आयोजक खेमचंद यादव परिवार जमुनियापुरा ने सभी भक्तजनों से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button