कंधों पर कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ के जयकारे के साथ निकली कांवड़ यात्रा

जबलपुर से सिलौंडी तक गूंजे भोले के जयकारे, 82 किलोमीटर की कावड़ यात्रा बनी आकर्षण
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी ग्राम में युवा दल द्वारा हर साल निकाली जाने वाली भव्य कावड़ यात्रा इस साल भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई ।
जबलपुर के ग्वारीघाट से नर्मदा नदी से कावड़ियों ने जल भरा और सिलौंडी के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सभी भक्तों ने एकजुट होकर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मंगल कामना की ।
कावड़ यात्रा में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए । कावड़िए डीजे की धुन पर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे ।
पूरे 82 किलोमीटर के मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कावड़ियों का फलाहार कराकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया ।
कावड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे । सिलौंडी में संस्कृति मोटर्स, आशुतोष टेडर्स, सेवा भारती कटनी और शिव चौक समिती ने पुष्प वर्षा करते हुए सभी को फलाहार आया है ।
बारिश के बीच भी कावड़ियों की कतार और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था ।
पंच रघुवीर सिंह,महेंद्र यादव, प्रमोद सेन ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से लगातार कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । सभी युवाओं का विशेष सहयोग रहता ।



