मध्य प्रदेश

देश के शहीदों को नमन करते हुए कारगिल विजय दिवस मनाया गया

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक स्कूल गौरझामर में कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने भैया बहिनों ने हमारी सीमा के पहरेदारों के रूप में तैयार होकर उन शहीद हुए सैनकों को नमन किया एवं उनकी याद में अपनी श्रद्धांजली अर्पित की |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रभान पाण्डे थाना प्रभारी गौरझामर, विशिष्ठ अतिथि सुधीर रिछारिया प्रधान आरक्षक थाना गौरझामर, शशिकांत शेंड्ये अध्यक्ष, विशिष्ठ अतिथि डॉ. अमित उपाध्याय उपाध्यक्ष, , प्रेमनारायण साहू कोषाध्यक्ष, विशिष्ठ अतिथि सत्यनारायण ठाकुर सरखेड़ा सदस्य, प्राचार्य मुन्नालाल होल्कर, प्रधानाचार्या रश्मि अरेले ,समस्त आचार्य परिवार एवं भैया/बहिन उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button