धार्मिक

कुंडम से सुबह निकला कावड़ियों का समूह, सोमवार सावन मास पर जय बंम भोले नाथ की गूंज

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सावन मास में भगवान भोले नाथ महादेव शिव भक्तों के द्वारा कावड़ यात्रा मां नर्मदा नदी तट की तपोभूमि में कावड़िया लोटा में जल भरकर निकले पड़े हैं। रविवार की सुबह कुण्डम मे सावन मास महीने में हमारे कुंडम क्षेत्र से मां नर्मदा कृपा कावड़ यात्रा छोटे महावीर समिति के सदस्यों मे 80 कावड़िया चल रहे हैं। इसी अवसर पर श्रीश्री 108 महंत भागवत गिरी महाराज के सानिध्य पर ये कावड़ यात्रा निकाली गई है। कावड़ यात्रा ग्वारी घाट से मां नर्मदा का जल लेकर राझी प्रस्थान कर रही है। इस दौरान कुंडम भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक हिरन नदी उद्गम स्थान कुंडम में करेंगे ।
कावड़ यात्रा के दौरान स्थानीय – बाबा प्रदीप ठाकुर पूर्व सरपंच, सदाफल अपने साथियों सहित महंत को श्रीफल पुष्प तिलक वंदन करते हुए। सतपुला जबलपुर पहुंचकर उनका स्वागत किया गया। समस्त कावड़धारीयो का जगह-जगह स्वागत हो रहा है श्री पहलवान बाबा मंदिर में विश्राम समिति के द्वारा किया जा रहा है हमारे साथ जबलपुर पुलिस बल व्यवस्था का पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है हमारा कुंडम नगर धन्य हुआ इस सावन मास पुण्यतिथि शुभ अवसर को देखते हुए कुंडम नगर की ओर से सभी कावड़धारियों का हृदय से स्वागत बंधन अभिनंदन करता है।
कुंडम से जनपद सदस्य संदीप साहू, प्रदीप साहू, मनीष साहू, प्रहलाद साहू, लोकेश साहू सहित साथ ही शुभ साई डेरी कुंडम के संचालक सोनी बाबू के द्वारा चाय नाश्ता का सहयोग दिया जा रहा है। श्री हनुमान पहलवान मंदिर में आकर अपने साथियों सहित कावड़धारियों का स्वागत भी किया गया।

Related Articles

Back to top button