मध्य प्रदेश

Indore To Reewa बस में लगी आग, बस जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित

रायसेन । रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबा के पास गुरुवार रात इंदौर से रीवा जा रही जय भवानी ट्रेवल्स की बस में आग लग गई। घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई, जिसमें बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। पर मौके पर अफरा तफ़री मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़क उठी। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। ढाबा कर्मचारियों और बस स्टाफ की त्वरित मदद से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button